राग अडाना

स्वर लिपि

स्वर आरोह में गंधार वर्ज्य। गंधार, धैवत व निषाद कोमल। शेष शुद्ध स्वर।
जाति षाढव - सम्पूर्ण वक्र
थाट आसावरी
वादी/संवादी षड्ज/पंचम
समय रात्रि का दूसरा प्रहर
विश्रांति स्थान प; नि१; - सा'; प; रे;
मुख्य अंग म प ध१ नि१ सा' ; सा' ध१ नि१ सा' ; सा' ध१ नि१ प ; म प ; ग१ म रे सा ;  
आरोह-अवरोह सा रे म प ध१ नि१ सा' - सा' ध१ नि१ प ; म प ग१ म रे सा;  

विशेष: राग अडाना के आरोह में गंधार वर्ज्य होने के कारण यह राग दरबारी कान्हड़ा से अलग दिखता है। राग अडाना विशेष कर मध्य और तार सप्तक में खिलता है। इस राग में गंधार और धैवत पर आंदोलन नहीं किया जाता। और इसी तरह गमक और मींड का भी उपयोग नहीं किया जाता इसीलिए इस राग की प्रकृति में चंचलता है।

आरोह में गंधार वर्ज्य है परन्तु अवरोह में ग१ म रे सा लिया जाता है जो की कान्हड़ा अंग का सूचक है। कभी-कभी अवरोह की तान लेते समय धैवत को छोड़ा जाता है जिससे सारंग अंग का आभास होता है जैसे - सा' नि१ प म ग१ म रे सा। इस राग में आरोह का कोमल निषाद थोड़ा चढ़ा हुआ लगता है। यह स्वर संगतियाँ अडाना राग का रूप दर्शाती हैं -

सा रे म प ; ध१ नि१ प ; म प सा' ध१ नि१ प ; म प ग१ म रे सा ;   


राग अडाना की बन्दिशें - ये बन्दिशें आचार्य विश्वनाथ राव रिंगे 'तनरंग' द्वारा रचित हैं और भविष्य में उनकी अगली पुस्तक में प्रकाशित की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिये कृपया हमें सम्पर्क करें

1 ख्याल (मध्य-लय) - कलना परत मोहे पिया बिन
ताल - झपताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
2 ख्याल (मध्य-लय) - सुन सुन रे कुँवर कन्हाई
ताल - रुपक
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
3 ख्याल (मध्य-लय) - भेरी बजाई रण
ताल - झपताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
4 छोटा ख्याल - भवानी दयानी जगदम्बिके कालिके
ताल - एकताल द्रुत
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
5 छोटा ख्याल - गुरु शरण चरण रज ले तनरंग
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
6 छोटा ख्याल - दधि बेचन को चली गुजरिया
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
7 छोटा ख्याल - करम करो करतार
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
8 छोटा ख्याल - मानत ना मोरी बात
ताल - एकताल द्रुत
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
9 छोटा ख्याल - नीकी नीकी मुरली बजाई
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
10 छोटा ख्याल - पार करो करतार
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
11 छोटा ख्याल - तनरंगवा सैन करे
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
12 छोटा ख्याल - संदेसवा ले जा
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
13 छोटा ख्याल - करत लुगवा री चर्चा
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
14 तराना - धितलॉन्ग दीम तनन
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
15 सरगम - रे सा रे नि सा ध नि प
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे