राग भीम

स्वर लिपि

स्वर रिषभ, धैवत वर्ज आरोह में। निषाद कोमल। शेष शुद्ध स्वर।
जाति औढव - सम्पूर्ण वक्र
थाट काफी
वादी/संवादी षड्ज/पंचम
समय दिन का तीसरा प्रहर
विश्रांति स्थान सा; ग; प;- सा'; प; ग;
मुख्य अंग ,नि१ सा ग म प (सा')नि१ ; प (सा')नि१ सा' ; सा' (प)ध प ; ध म प ; ग म रे ,नि१ सा;
आरोह-अवरोह ,नि१ सा ग म प नि१ सा' - सा' नि१ ध प म ग प म ; ग म रे सा ; ,नि१ सा ; ,प ,नि१ सा।

विशेष - राग भीम को गावती के नाम से भी जाना जाता है।

इस राग के उत्तरांग में कोमल निषाद को तार सप्तक के षड्ज का कण लगाते हुए गाते हैं जैसे - ग म प (सा')नि१ सा'। इसी प्रकार अवरोह में कोमल निषाद को छोड़ा जाता है जैसे - सा' (प)ध प और म ग रे सा की अपेक्षा ग म रे सा लिया जाता है। तानों में सा ग म प नि१ सा' ; सा' नि१ ध प ग म रे सा इस तरह से लिया जाता है। यह स्वर संगतियाँ राग भीम का रूप दर्शाती हैं -

,नि१ सा ग म प नि१ प नि१ सा' ; सा' नि१ ध प ध म प ; ग म रे सा ; रे ,नि१ सा ; ,प ,नि१ सा ग म रे सा ;


राग भीम की बन्दिशें - ये बन्दिशें आचार्य विश्वनाथ राव रिंगे 'तनरंग' द्वारा रचित हैं और भविष्य में उनकी अगली पुस्तक में प्रकाशित की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिये कृपया हमें सम्पर्क करें

1 बडा ख्याल - ए म्हारा रसिया बालम
ताल - त्रिताल विलम्बित
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
2 बडा ख्याल - सुन सुन री आली
ताल - एकताल विलम्बित
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
3 सादरा - तडपत बीते दिन रैन
ताल - झपताल धीमा
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
4 छोटा ख्याल - मोरा बालमा तनरंग
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
5 छोटा ख्याल - बतियाँ ना बनाओ रे
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
6 छोटा ख्याल - खनके रे कंगनवा मोरा
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
7 छोटा ख्याल - रंगत गुण की गुणी ही जाने
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
8 छोटा ख्याल - तकत तोरी बात पिया
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
9 छोटा ख्याल - लागे री नैनवा तुमिसोँ
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
10 छोटा ख्याल - मालनियाँ गून्ध लाओ
ताल - एकताल द्रुत
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
11 छोटा ख्याल - दौरी दौरी गरवा लागे
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
12 छोटा ख्याल - ना माने ना माने निरदई
ताल - एकताल द्रुत
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
13 छोटा ख्याल - अपनी मेहेरबानी से
ताल - एकताल द्रुत
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
14 सरगम - नि ध प म प ग म रे सा
ताल - एकताल द्रुत
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे


राग भीम - श्री कृष्णा जी टोले

छोटा ख्याल - रंगत गुण की गुणी ही जाने ताल - त्रिताल