राग मारवा

स्वर लिपि

स्वर पंचम वर्ज्य। रिषभ कोमल, मध्यम तीव्र। शेष शुद्ध स्वर।
जाति षाढव - षाढव
थाट मारवा
वादी/संवादी रिषभ/धैवत
समय दिन का चौथा प्रहर
विश्रांति स्थान सा; रे१; ध; - ध; रे१; सा;
मुख्य अंग सा ; ,नि ,ध सा ,नि रे१ ; रे१ ग म् ध ; ध म् ग रे१ ; ,नि ,ध रे१ सा ;
आरोह-अवरोह सा ,ध ,नि रे१ ग म् ध नि सा' - सा' नि ध म् ग रे१ सा ; ,नि ,ध सा ,नि रे१ सा ;

विशेष - राग मारवा माधुर्य से परिपूर्ण राग है। इस राग में रिषभ और धैवत प्रमुख स्वर हैं। जिस पर बार बार ठहराव किया जाता है, जिससे राग मारवा स्पष्ट होता है। इस राग का विस्तार क्षेत्र सीमित है। राग पूरिया इसका सम प्राकृतिक राग है। परंतु राग पूरिया में गंधार और निषाद पर ज्यादा न्यास किया जाता है। इस राग का विस्तार मध्य सप्तक में ज्यादा किया जाता है। इस राग को गाने से वैराग्य भावना उत्पन्न होती है।

यह स्वर संगतियाँ राग मारवा का रूप दर्शाती हैं - सा ; ,नि ,ध ,नि रे१ ; ग म् ध ; म् ग रे१ ; ,नि ,ध रे१ सा ; म् ध ; ध नि रे१' नि ध ; म् ध ; म् ग रे१ ; ग रे१ ,नि ,ध रे१ सा ;


राग मारवा की बन्दिशें - ये बन्दिशें आचार्य विश्वनाथ राव रिंगे 'तनरंग' द्वारा रचित हैं, और उनकी पुस्तक 'आचार्य तनरंग की बन्दिशें भाग २' में प्रकाशित की गयीं हैं। इस पुस्तक में 31 रागों की कुल 405 बन्दिशें और एक Audio CD है। इस पुस्तक को खरीदने के लिये कृपया हमें सम्पर्क करें

1 बडा ख्याल - हे करतार कर दो बेडा पार
ताल - एकताल विलम्बित
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
2 बडा ख्याल - सब मिल आये नंद भुवन में
ताल - एकताल विलम्बित
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
3 ख्याल (मध्य-लय) - हर हर शंकर डमरुधर
ताल - झपताल (मध्य लय)
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
4 सादरा - उमरिया बीती जात हरि नाम बिना
ताल - झपताल धीमा
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
5 छोटा ख्याल - आज मंदिरवा आये पिया
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
6 छोटा ख्याल - बिसर गई मधुबन में
ताल - एकताल द्रुत
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
7 छोटा ख्याल - गौवें घिरी श्याम संग बन में
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
8 छोटा ख्याल - गुरु बिन ग्यान कहाँ से पाउँ
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
9 छोटा ख्याल - मोरी छाँड पकर ना कर की बांगरी
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
10 छोटा ख्याल - पिया मोरे आये ना घरवा
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
11 छोटा ख्याल - खबरियाँ ना लीन्ही तनरंगवा
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
12 सरगम - ध ध म ग रे सा रे रे नि ध सा
ताल - रूपक
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे